जयसिंहनगर: निगाई में जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला किया दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाई में जातिगत गाली गलौज देकर मारपीट करने का मामला बुधवार की शाम 6 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है कि फरयादी रामलाल बैगा निवासी निगाई ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि जमीन में ट्रांसफार्मर लगाने की बात को लेकर उसके साथ बाबूलाल साहू निवासी निगाई ने जातिगत गाली गलौज देकर मारपीट किया है।