लातेहार: हजारीबाग घटना के विरोध में बरवाडीह और लातेहार के पत्रकारों ने लगाया काला बिल्ला
/लातेहार: हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में बरवाडीह के साथ-साथ लातेहार के पत्रकारों ने भी काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार हैं और भय का माहौल बनाती हैं