Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

Ground Zero Report: पंचकूला में हुए खौफनाक हादसे को बीते 18 घंटे, क्या फायर ब्रिगेड की थी बड़ी लापरवाही ?

Panchkula, Panchkula | Sep 2, 2022

MORE NEWS

हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
मुख्यमंत्री ने 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि से किया सम्मानित
 
हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर मंच पर बढ़ाया देश का गौरव - नायब सिंह सैनी
 
एआई खेल प्रशिक्षण को बना रही अधिक वैज्ञानिक, लेकिन जुनून और देशभक्ति का विकल्प नहीं - मुख्यमंत्री
 
खेल विभाग का बजट 163 करोड़ से बढ़कर 668 करोड़ रुपये से अधिक हुआ
 

पंचकूला , 7 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं है, बल्कि ऐसी सशक्त खेल संस्कृति का निर्माण करना है जहां प्रतिभा को अवसर मिले, परिश्रम को सम्मान मिले और प्रत्येक युवा को अपने सपनों को साकार करने का विश्वास प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सरकार केवल पुरस्कार प्रदान नहीं कर रही, बल्कि विकसित भारत के लिए खेल शक्ति की मजबूत नींव तैयार कर रही है।
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचकूला के ऑडिटोरियम सेक्टर-1 में राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित नकद पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले व प्रतिभागिता करने वाले 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये की नकद ईनाम राशि देकर सम्मानित किया। इसमें विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं के 117 खिलाड़ियों को 13.75 करोड़ रुपये, पैरा एशियन खेल 2022 के 3 खिलाड़ियों को 2.32 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय स्तर के 78 खिलाड़ियों को 4.52 करोड़ रुपये की ईनाम राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 16 हजार 984 खिलाड़ियों को 709 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई है। आज की राशि जोड़कर यह लगभग 730 करोड़ रुपये बन जाती है।
 
मुख्यमंत्री ने सम्मानित हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदक जीतने का क्षण भले ही कुछ मिनटों का होता है, लेकिन उस क्षण तक पहुँचने की यात्रा वर्षों की तपस्या से होकर गुजरती है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे देश की मिट्टी ने ऐसे खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को सिखाया कि हालात चाहे कितने भी कठिन हों, अगर इरादे बुलंद हों तो इतिहास बदला जा सकता है। उन्होंने मिल्खा सिंह जिन्हें फलाईंग सिख के नाम से भी जाना जाता है, मुरलीकांत पेटकर और मैरी काॅम का उदाहरण देते हुए कहा कि इन तीनों की जीवन-यात्रा हमें एक ही बात सिखाती है कि चुनौतियाँ हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन विजेता वही बनता है जो चुनौतियों के सामने झुकता नहीं, उनसे लड़ता है। इन्होंने विपरीत परिस्थितियों को अपनी मंजिल का अंत नहीं बनने दिया, बल्कि उसी को अपनी सबसे बड़ी ताकत, अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा और अपनी सबसे बड़ी जीत का आधार बना लिया।
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि हरियाणा ने हमेशा देश को ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने भारत का सिर दुनिया के सामने ऊंचा किया है। देश की आबादी में हमारा हिस्सा भले ही लगभग दो प्रतिशत हो, लेकिन भारत के लिए जीते गए पदकों में हरियाणा का योगदान एक-तिहाई से भी अधिक है। पेरिस ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियन गेम्स हों या कॉमनवेल्थ गेम्स, हर मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आप ही होंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया एआई के युग में प्रवेश कर रही है। खेल भी इससे अछूता नहीं है। आज एआई खिलाड़ियों की फिटनेस का विश्लेषण कर रही है। चोट की संभावना का पहले से अनुमान लगा रही है। विपक्षी टीम की रणनीति समझने में मदद कर रही है। प्रशिक्षण को अधिक वैज्ञानिक बना रही है। उन्होंने कहा कि एआई आपकी गति माप सकती है, आपकी हृदय गति बता सकती है, आपकी तकनीक का विश्लेषण कर सकती है। लेकिन, एआई कभी आपके जुनून को नहीं माप सकती, आपकी देशभक्ति को नहीं समझ सकती, कभी उस भावना को नहीं बना सकती, जो तिरंगा कंधों पर लेकर विजय मंच पर खड़े खिलाड़ी की आंखों में दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि तकनीक का उपयोग अवश्य करें, लेकिन अपने भीतर के इंसान को हमेशा जीवित रखें क्योंकि, भविष्य उन्हीं का होगा, जो तकनीक और मानवीय मूल्यों, दोनों को साथ लेकर चलेंगे।
 
प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत 260 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। हाल ही में खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन किया है जिससे अब हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की है। इसके तहत खेलरत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन, ध्यानचंद और तेनजिंग नोर्गे विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपये, और भीम अवॉर्ड विजेताओं को प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय मिल रहा है।
 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चैंपियन की शुरुआत गांव की मिट्टी और स्कूल के मैदान से होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 2 हजार खेल नर्सरियां खोली हैं, 8 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 से 2 हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी है, और 25 आवासीय खेल अकादमियों में 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी दी जा रही है। खेल बुनियादी ढांचे पर 12 वर्षों में 1,100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, और खेल विभाग का बजट 2013-14 के 163 करोड़ रुपये से बढ़कर आज 668 करोड़ 42 लाख रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में 10 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत का पहला ए-स्टार वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र भी स्थापित किया गया है।
 
इस अवसर पर संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेलों के हब के रूप में उभरा है। खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि वे कड़ी मेहनत कर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मिशन-2036 शुरू किया गया है, जिसके तहत हरियाणा ने 36 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियमों के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की खेल नीति की पूरे देश में सराहना हो रही है। हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
 
इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर शाम लाल बंसल, जिला अध्यक्ष अजय मितल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता सहित खिलाड़ी और कोच मौजूद थे।

हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि से किया सम्मानित हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर मंच पर बढ़ाया देश का गौरव - नायब सिंह सैनी एआई खेल प्रशिक्षण को बना रही अधिक वैज्ञानिक, लेकिन जुनून और देशभक्ति का विकल्प नहीं - मुख्यमंत्री खेल विभाग का बजट 163 करोड़ से बढ़कर 668 करोड़ रुपये से अधिक हुआ पंचकूला , 7 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं है, बल्कि ऐसी सशक्त खेल संस्कृति का निर्माण करना है जहां प्रतिभा को अवसर मिले, परिश्रम को सम्मान मिले और प्रत्येक युवा को अपने सपनों को साकार करने का विश्वास प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सरकार केवल पुरस्कार प्रदान नहीं कर रही, बल्कि विकसित भारत के लिए खेल शक्ति की मजबूत नींव तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचकूला के ऑडिटोरियम सेक्टर-1 में राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित नकद पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले व प्रतिभागिता करने वाले 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये की नकद ईनाम राशि देकर सम्मानित किया। इसमें विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं के 117 खिलाड़ियों को 13.75 करोड़ रुपये, पैरा एशियन खेल 2022 के 3 खिलाड़ियों को 2.32 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय स्तर के 78 खिलाड़ियों को 4.52 करोड़ रुपये की ईनाम राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 16 हजार 984 खिलाड़ियों को 709 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई है। आज की राशि जोड़कर यह लगभग 730 करोड़ रुपये बन जाती है। मुख्यमंत्री ने सम्मानित हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदक जीतने का क्षण भले ही कुछ मिनटों का होता है, लेकिन उस क्षण तक पहुँचने की यात्रा वर्षों की तपस्या से होकर गुजरती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की मिट्टी ने ऐसे खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को सिखाया कि हालात चाहे कितने भी कठिन हों, अगर इरादे बुलंद हों तो इतिहास बदला जा सकता है। उन्होंने मिल्खा सिंह जिन्हें फलाईंग सिख के नाम से भी जाना जाता है, मुरलीकांत पेटकर और मैरी काॅम का उदाहरण देते हुए कहा कि इन तीनों की जीवन-यात्रा हमें एक ही बात सिखाती है कि चुनौतियाँ हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन विजेता वही बनता है जो चुनौतियों के सामने झुकता नहीं, उनसे लड़ता है। इन्होंने विपरीत परिस्थितियों को अपनी मंजिल का अंत नहीं बनने दिया, बल्कि उसी को अपनी सबसे बड़ी ताकत, अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा और अपनी सबसे बड़ी जीत का आधार बना लिया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि हरियाणा ने हमेशा देश को ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने भारत का सिर दुनिया के सामने ऊंचा किया है। देश की आबादी में हमारा हिस्सा भले ही लगभग दो प्रतिशत हो, लेकिन भारत के लिए जीते गए पदकों में हरियाणा का योगदान एक-तिहाई से भी अधिक है। पेरिस ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियन गेम्स हों या कॉमनवेल्थ गेम्स, हर मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आप ही होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया एआई के युग में प्रवेश कर रही है। खेल भी इससे अछूता नहीं है। आज एआई खिलाड़ियों की फिटनेस का विश्लेषण कर रही है। चोट की संभावना का पहले से अनुमान लगा रही है। विपक्षी टीम की रणनीति समझने में मदद कर रही है। प्रशिक्षण को अधिक वैज्ञानिक बना रही है। उन्होंने कहा कि एआई आपकी गति माप सकती है, आपकी हृदय गति बता सकती है, आपकी तकनीक का विश्लेषण कर सकती है। लेकिन, एआई कभी आपके जुनून को नहीं माप सकती, आपकी देशभक्ति को नहीं समझ सकती, कभी उस भावना को नहीं बना सकती, जो तिरंगा कंधों पर लेकर विजय मंच पर खड़े खिलाड़ी की आंखों में दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि तकनीक का उपयोग अवश्य करें, लेकिन अपने भीतर के इंसान को हमेशा जीवित रखें क्योंकि, भविष्य उन्हीं का होगा, जो तकनीक और मानवीय मूल्यों, दोनों को साथ लेकर चलेंगे। प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत 260 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। हाल ही में खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन किया है जिससे अब हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की है। इसके तहत खेलरत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन, ध्यानचंद और तेनजिंग नोर्गे विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपये, और भीम अवॉर्ड विजेताओं को प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चैंपियन की शुरुआत गांव की मिट्टी और स्कूल के मैदान से होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 2 हजार खेल नर्सरियां खोली हैं, 8 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 से 2 हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी है, और 25 आवासीय खेल अकादमियों में 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी दी जा रही है। खेल बुनियादी ढांचे पर 12 वर्षों में 1,100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, और खेल विभाग का बजट 2013-14 के 163 करोड़ रुपये से बढ़कर आज 668 करोड़ 42 लाख रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में 10 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत का पहला ए-स्टार वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र भी स्थापित किया गया है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेलों के हब के रूप में उभरा है। खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि वे कड़ी मेहनत कर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मिशन-2036 शुरू किया गया है, जिसके तहत हरियाणा ने 36 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियमों के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की खेल नीति की पूरे देश में सराहना हो रही है। हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर शाम लाल बंसल, जिला अध्यक्ष अजय मितल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता सहित खिलाड़ी और कोच मौजूद थे।

Panchkula, Panchkula | Jul 7, 2026

10 जुलाई से होगा तीन दिवसीय मैंगों मेले का आगाज

हरियाणा के मुख्यमंत्री पिंजौर में मैंगों मेले का करेंगे शुभारंभ

मैंगों मेले में 250 से ज्यादा किस्मों के आमों का होगा प्रदर्शन

पंजाबी व हरियाणवी गीत होंगे मेले में मनोरंजन का आर्कषण

पंचकूला, 7 जुलाई-    पर्यटन विभाग के प्रबंधक निदेशक श्री पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में पिंजौर स्थित यादविन्द्रा गार्डन में 10 से 12 जुलाई 2026 तक लगने वाले मैंगो मेले की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होने मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 10 जुलाई को पिंजौर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय मैंगों मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होने सभी अधिकारियों से मैगों मेला के भव्य आयोजन में अपनी अपनी जिम्मेवारियों का गंभीरता व निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की। उन्होने बताया कि मेले में अलग अलग प्रकार की 250 प्रकार से भी ज्यादा के आमों की स्टॉल लगाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार कि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इस दौरान करवाया जाएगा। 

उन्होंने मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों की पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल टाॅयलेट्स, मेला परिसर में नियमित फाॅगिंग, पीने के पानी की व्यवस्था के लिए संबन्धित विभागों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

नगर परिषद कालका के अधिकारियों को गार्डन में मेले से पहले पार्किंग और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के साथ साथ मेला शुरू होने से एक दिन पहले फौगिंग सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही जनस्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग को लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था पानी के टैंकर और पब्लिक व वीआईपी टोयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने पिंजौर में मैंगो मेेले के दौरान लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बसों के संचालन के लिए हरियाणा रोडवेज को निर्देश दिए कि कालका, पंचकूला और चंडीगढ़ से स्पेशल बसों के रूट तय किए जाए। उन्हांेने पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात  करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलैंस व डाक्टरों की टीम नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होने बिजली विभाग को सुचारू रूप से पावर सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और संध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन की शुरुआत छात्रों के लिए रंगोली, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग और मैंगो क्विज जैसी प्रतियोगिताओं के साथ होगी। मेले के आकर्षण में और इजाफा होगा, जिसमें डे परफॉर्मर्स और सांस्कृतिक कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। विभिन्न कलाकारों द्वारा नगाड़ा पार्टी, जंगम पार्टी, बिगपाइपर ग्रुप, बीन पार्टी, इकतारा पार्टी, बहुरूपदर्शक नृत्य और गायन प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि मेले के दूसरे दिन 11 जुलाई को गतिविधियों का नया दौर आयोजित किया जाएगा। छात्रों के लिए ग्रुप डांस, कहानी लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, नेल आर्ट, हैंड राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। 

उन्होंने बताया कि तीसरे दिन यानी 12 जुलाई को स्कूल की प्रतियोगिताएं जैसे ग्रुप गायन, ड्राइंग, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट प्रतियोगिता, महेंदी प्रतियोगिता और मैंगो ईटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। सायं के समय पंजाबी गायकांे के गायन से मेले में आए लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि महलों, प्राचीरों और गढ़ों पर विशेष रोशनी से उद्यानों को रोशन किया जाएगा। इन विशेष लाइटों का उपयोग बिजली बचाने और चल रही ‘गो ग्रीन’ पहल में योगदान देने के लिए किया जाता है। भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ-साथ पंजाब के स्वाद, दक्षिण की सूक्ष्म सुगंध और चाईनीज के प्राच्य स्वाद सहित मुंह में पानी लाने वाले व्यंजन परोसने के लिए एक बहु-व्यंजन फूड कोर्ट स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार शिल्प बाजार मेले का एक और अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र होगा। शिल्प बाजार में, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान आदि के शिल्पकारों/बुनकरों द्वारा हथकरघा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि मैंगो मेला आम व आम से बने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। आम की प्रमुख वाणिज्यिक किस्में जो मेले में प्रतिस्पर्धा करेंगी, उनमें दशहरी, चैसा, लंगड़ा, अमरपाली, बॉम्बे ग्रीन (मालदा), रतोल, मलिका, अंबिका, रामकेला आदि शामिल हैं। इस मेले में देश भर से आम उत्पादक भाग लेंगे और आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन करेगा। 

इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, पर्यटन विभाग की जीएम ममता शर्मा, नगराधीश जागृति, क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कौशिक, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता निधि भारद्ववाज, बीडीपीओ विनय प्रताप, नगर परिषद, हरियाणा रोडवेज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

10 जुलाई से होगा तीन दिवसीय मैंगों मेले का आगाज हरियाणा के मुख्यमंत्री पिंजौर में मैंगों मेले का करेंगे शुभारंभ मैंगों मेले में 250 से ज्यादा किस्मों के आमों का होगा प्रदर्शन पंजाबी व हरियाणवी गीत होंगे मेले में मनोरंजन का आर्कषण पंचकूला, 7 जुलाई- पर्यटन विभाग के प्रबंधक निदेशक श्री पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में पिंजौर स्थित यादविन्द्रा गार्डन में 10 से 12 जुलाई 2026 तक लगने वाले मैंगो मेले की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होने मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 10 जुलाई को पिंजौर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय मैंगों मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होने सभी अधिकारियों से मैगों मेला के भव्य आयोजन में अपनी अपनी जिम्मेवारियों का गंभीरता व निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की। उन्होने बताया कि मेले में अलग अलग प्रकार की 250 प्रकार से भी ज्यादा के आमों की स्टॉल लगाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार कि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इस दौरान करवाया जाएगा। उन्होंने मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों की पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल टाॅयलेट्स, मेला परिसर में नियमित फाॅगिंग, पीने के पानी की व्यवस्था के लिए संबन्धित विभागों को उचित दिशा-निर्देश दिए। नगर परिषद कालका के अधिकारियों को गार्डन में मेले से पहले पार्किंग और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के साथ साथ मेला शुरू होने से एक दिन पहले फौगिंग सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही जनस्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग को लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था पानी के टैंकर और पब्लिक व वीआईपी टोयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिंजौर में मैंगो मेेले के दौरान लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बसों के संचालन के लिए हरियाणा रोडवेज को निर्देश दिए कि कालका, पंचकूला और चंडीगढ़ से स्पेशल बसों के रूट तय किए जाए। उन्हांेने पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलैंस व डाक्टरों की टीम नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होने बिजली विभाग को सुचारू रूप से पावर सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और संध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन की शुरुआत छात्रों के लिए रंगोली, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग और मैंगो क्विज जैसी प्रतियोगिताओं के साथ होगी। मेले के आकर्षण में और इजाफा होगा, जिसमें डे परफॉर्मर्स और सांस्कृतिक कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। विभिन्न कलाकारों द्वारा नगाड़ा पार्टी, जंगम पार्टी, बिगपाइपर ग्रुप, बीन पार्टी, इकतारा पार्टी, बहुरूपदर्शक नृत्य और गायन प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दूसरे दिन 11 जुलाई को गतिविधियों का नया दौर आयोजित किया जाएगा। छात्रों के लिए ग्रुप डांस, कहानी लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, नेल आर्ट, हैंड राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन यानी 12 जुलाई को स्कूल की प्रतियोगिताएं जैसे ग्रुप गायन, ड्राइंग, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट प्रतियोगिता, महेंदी प्रतियोगिता और मैंगो ईटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। सायं के समय पंजाबी गायकांे के गायन से मेले में आए लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महलों, प्राचीरों और गढ़ों पर विशेष रोशनी से उद्यानों को रोशन किया जाएगा। इन विशेष लाइटों का उपयोग बिजली बचाने और चल रही ‘गो ग्रीन’ पहल में योगदान देने के लिए किया जाता है। भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ-साथ पंजाब के स्वाद, दक्षिण की सूक्ष्म सुगंध और चाईनीज के प्राच्य स्वाद सहित मुंह में पानी लाने वाले व्यंजन परोसने के लिए एक बहु-व्यंजन फूड कोर्ट स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार शिल्प बाजार मेले का एक और अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र होगा। शिल्प बाजार में, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान आदि के शिल्पकारों/बुनकरों द्वारा हथकरघा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि मैंगो मेला आम व आम से बने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। आम की प्रमुख वाणिज्यिक किस्में जो मेले में प्रतिस्पर्धा करेंगी, उनमें दशहरी, चैसा, लंगड़ा, अमरपाली, बॉम्बे ग्रीन (मालदा), रतोल, मलिका, अंबिका, रामकेला आदि शामिल हैं। इस मेले में देश भर से आम उत्पादक भाग लेंगे और आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, पर्यटन विभाग की जीएम ममता शर्मा, नगराधीश जागृति, क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कौशिक, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता निधि भारद्ववाज, बीडीपीओ विनय प्रताप, नगर परिषद, हरियाणा रोडवेज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Panchkula, Panchkula | Jul 7, 2026

कनाडा से लौटे व्यक्ति पर जानलेवा हमले की साजिश में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
 
पंचकूला/ 07 जुलाई :- पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने सेक्टर-4 हरिपुर में हुए जानलेवा हमले के मामले की जांच में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पंजाब के जालंधर क्षेत्र से काबू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से हथियारों के साथ पंचकूला पहुंचे थे और पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी करने के लिए पुलिस ने आरोपियों का 7 दिन का रिमांड हासिल किया है।

एसीपी अमन के अनुसार पंचकूला में 13 जून 2026 को पंचकूला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी सफेद रंग की गाड़ी में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और तलवार, लोहे की रॉड तथा हथियार से उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर, हाथ, पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए, जबकि एक आरोपी ने मौके पर हवाई फायर भी किया। गंभीर रूप से घायल बलविंद्र सिंह को तुरंत नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा एक्सयूवी-500 वाहन की पहचान की तथा उसे बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले और बाद में कई संदिग्ध लगातार आपस में संपर्क में थे। इसी कड़ी में 6 जुलाई 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी वंशदीपक निवासी जिला कपूरथला तथा जौरव उर्फ जौरा निवासी जिला कपूरथला को गांव मदारा, जिला जालंधर से गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस आरोपियों से पूरे षड्यंत्र, हमले के उद्देश्य और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच करेगी।

वारदात को अंजाम देने के पीछे का वास्तविक मकसद अभी जांच का विषय है और इसका खुलासा आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान की जा रही विस्तृत पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

कनाडा से लौटे व्यक्ति पर जानलेवा हमले की साजिश में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, अन्य आरोपियों की तलाश जारी पंचकूला/ 07 जुलाई :- पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने सेक्टर-4 हरिपुर में हुए जानलेवा हमले के मामले की जांच में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पंजाब के जालंधर क्षेत्र से काबू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से हथियारों के साथ पंचकूला पहुंचे थे और पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी करने के लिए पुलिस ने आरोपियों का 7 दिन का रिमांड हासिल किया है। एसीपी अमन के अनुसार पंचकूला में 13 जून 2026 को पंचकूला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी सफेद रंग की गाड़ी में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और तलवार, लोहे की रॉड तथा हथियार से उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर, हाथ, पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए, जबकि एक आरोपी ने मौके पर हवाई फायर भी किया। गंभीर रूप से घायल बलविंद्र सिंह को तुरंत नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा एक्सयूवी-500 वाहन की पहचान की तथा उसे बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले और बाद में कई संदिग्ध लगातार आपस में संपर्क में थे। इसी कड़ी में 6 जुलाई 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी वंशदीपक निवासी जिला कपूरथला तथा जौरव उर्फ जौरा निवासी जिला कपूरथला को गांव मदारा, जिला जालंधर से गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस आरोपियों से पूरे षड्यंत्र, हमले के उद्देश्य और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच करेगी। वारदात को अंजाम देने के पीछे का वास्तविक मकसद अभी जांच का विषय है और इसका खुलासा आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान की जा रही विस्तृत पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Panchkula, Panchkula | Jul 7, 2026

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने पंचकूला, हरियाणा में स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल महिला (सीनियर) ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ डे/नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण की ट्रॉफी का किया अनावरण

पंचकूला 7 जुलाई : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज पंचकूला के होटल रेड बिशप में स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल महिला (सीनियर) ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ डे/नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण किया। 

इस मौके पर श्री विपुल गोयल ने महिला (सीनियर) टूर्नामेंट की एक यादगार टी-शर्ट भी जारी की। इस अवसर पर श्री स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी,
श्रीमती लतिका शर्मा, चेयरपर्सन, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) और कोषाध्यक्ष, ऑल इंडिया बीजेपी महिला मोर्चा,हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के मुख्य संरक्षक श्री प्रदीप गोयल, बीजेपी की पंचकूला जिला इकाई के अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की उपाध्यक्ष श्रीमती रंजीता मेहता, अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार गोयल, महासचिव अमरजीत कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशीष कुमार राय, कोषाध्यक्ष अनिल आर्य, संयुक्त सचिव इंद्रजीत सिंह और विवेक जांगड़ा भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने संबोधित करते हुए हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के सदस्यों की सराहना की और कहा की वे ज़मीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने और शहर के ग्रामीण/पिछड़े इलाकों से उभरते/जूनियर क्रिकेटरों को मंच प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे पिछले 22 वर्षों से लगातार ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ ट्राई-सिटी में भी बड़े पैमाने पर लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं।  हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के मुख्य संरक्षक प्रदीप गोयल और संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार, उत्तर भारत की कुल 8 टीमों ने 'स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल गर्ल्स (सीनियर) ट्वेंटी-20 कैश प्राइज डे/नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट' के पहले संस्करण में भाग लेने की पुष्टि की है। यह टूर्नामेंट 8 जुलाई से 21 जुलाई तक ट्राई-सिटी के इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के मुख्य संरक्षक प्रदीप गोयल और संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि सीनियर महिला ट्वेंटी-20 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट का यह पहला संस्करण हरियाणा और ट्राई-सिटी (चंडीगढ़) के समाजसेवी स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल की याद में आयोजित किया जा रहा है। विजेता टीम को ₹51,000 का नकद पुरस्कार और एक शानदार विजेता ट्रॉफी मिलेगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹31,000 का नकद पुरस्कार और एक शानदार उपविजेता ट्रॉफी दी जाएगी। भाग लेने वाली प्रत्येक टीम चार लीग मैच खेलेगी। प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें डे/नाइट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 20 जुलाई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध इंद्रजीत डे/नाइट ट्राई-सिटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भव्य डे/नाइट फाइनल मैच 21 जुलाई को खेला जाएगा।

सभी मैच ट्वेंटी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें सफेद गेंद और रंगीन यूनिफॉर्म का इस्तेमाल होगा।श्रीमती लतिका शर्मा, चेयरपर्सन, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) और कोषाध्यक्ष, ऑल इंडिया बीजेपी महिला मोर्चा, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार और मुख्य संरक्षक डॉ. प्रदीप गोयल के अनुसार, "बेटी खिलाओ" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" (भारत सरकार का एक सामाजिक अभियान जिसका उद्देश्य लड़कियों के कल्याण को बढ़ावा देना और उनके बारे में जागरूकता पैदा करना है) की थीम पर आधारित महिला (सीनियर) क्रिकेट टूर्नामेंट का नियमित रूप से आयोजन करना है। अपनी स्थापना के बाद से, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) पिछले 22 वर्षों से हरियाणा और भारत में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, पुरुषों और महिलाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का लगातार आयोजन कर रही है। आयोजन समिति "वुमन ऑफ द..." (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) को भी ट्रॉफी, क्रिकेट उपकरण और वॉटर शेकर प्रदान करेगी।  "मैच," "बेस्ट बैट्समैन," "बेस्ट बॉलर," "बेस्ट फील्डर," "बेस्ट विकेटकीपर," और "बेस्ट ऑल-राउंडर" जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। ऑर्गनाइजिंग कमिटी की तरफ से सफेद मैच बॉल, मिनरल वॉटर और रिफ्रेशमेंट भी दिए जाएंगे। फाइनल मैच डे/नाइट होगा और इसे चंडीगढ़ ट्राई-सिटी स्पोर्ट्स चैनल और भारत की क्रिकेट साइट, CricHero पर लाइव दिखाया जाएगा।

नॉर्थ ज़ोन की आठ गर्ल्स (सीनियर) टीमों के नाम इस प्रकार हैं:

1. महाजन क्रिकेट एकेडमी, चंडीगढ़

2. औजला क्रिकेट क्लब, पंजाब

3. नरवाल क्रिकेट एकेडमी, करनाल, हरियाणा

4 .सी डब्ल्यू.एन क्रिकेट एकेडमी, पंजाब

5. विमेंस क्रिकेट कम्युनिटी, चंडीगढ़

6. टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़

7. विमेंस कम्युनिटी क्रिकेट क्लब, ट्राई-सिटी

8. डेरिंग ईगल्स क्रिकेट क्लब, ट्राई-सिटी

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने पंचकूला, हरियाणा में स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल महिला (सीनियर) ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ डे/नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण की ट्रॉफी का किया अनावरण पंचकूला 7 जुलाई : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज पंचकूला के होटल रेड बिशप में स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल महिला (सीनियर) ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ डे/नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर श्री विपुल गोयल ने महिला (सीनियर) टूर्नामेंट की एक यादगार टी-शर्ट भी जारी की। इस अवसर पर श्री स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, श्रीमती लतिका शर्मा, चेयरपर्सन, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) और कोषाध्यक्ष, ऑल इंडिया बीजेपी महिला मोर्चा,हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के मुख्य संरक्षक श्री प्रदीप गोयल, बीजेपी की पंचकूला जिला इकाई के अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की उपाध्यक्ष श्रीमती रंजीता मेहता, अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार गोयल, महासचिव अमरजीत कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशीष कुमार राय, कोषाध्यक्ष अनिल आर्य, संयुक्त सचिव इंद्रजीत सिंह और विवेक जांगड़ा भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने संबोधित करते हुए हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के सदस्यों की सराहना की और कहा की वे ज़मीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने और शहर के ग्रामीण/पिछड़े इलाकों से उभरते/जूनियर क्रिकेटरों को मंच प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे पिछले 22 वर्षों से लगातार ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ ट्राई-सिटी में भी बड़े पैमाने पर लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के मुख्य संरक्षक प्रदीप गोयल और संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार, उत्तर भारत की कुल 8 टीमों ने 'स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल गर्ल्स (सीनियर) ट्वेंटी-20 कैश प्राइज डे/नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट' के पहले संस्करण में भाग लेने की पुष्टि की है। यह टूर्नामेंट 8 जुलाई से 21 जुलाई तक ट्राई-सिटी के इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के मुख्य संरक्षक प्रदीप गोयल और संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि सीनियर महिला ट्वेंटी-20 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट का यह पहला संस्करण हरियाणा और ट्राई-सिटी (चंडीगढ़) के समाजसेवी स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल की याद में आयोजित किया जा रहा है। विजेता टीम को ₹51,000 का नकद पुरस्कार और एक शानदार विजेता ट्रॉफी मिलेगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹31,000 का नकद पुरस्कार और एक शानदार उपविजेता ट्रॉफी दी जाएगी। भाग लेने वाली प्रत्येक टीम चार लीग मैच खेलेगी। प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें डे/नाइट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 20 जुलाई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध इंद्रजीत डे/नाइट ट्राई-सिटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भव्य डे/नाइट फाइनल मैच 21 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मैच ट्वेंटी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें सफेद गेंद और रंगीन यूनिफॉर्म का इस्तेमाल होगा।श्रीमती लतिका शर्मा, चेयरपर्सन, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) और कोषाध्यक्ष, ऑल इंडिया बीजेपी महिला मोर्चा, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार और मुख्य संरक्षक डॉ. प्रदीप गोयल के अनुसार, "बेटी खिलाओ" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" (भारत सरकार का एक सामाजिक अभियान जिसका उद्देश्य लड़कियों के कल्याण को बढ़ावा देना और उनके बारे में जागरूकता पैदा करना है) की थीम पर आधारित महिला (सीनियर) क्रिकेट टूर्नामेंट का नियमित रूप से आयोजन करना है। अपनी स्थापना के बाद से, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) पिछले 22 वर्षों से हरियाणा और भारत में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, पुरुषों और महिलाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का लगातार आयोजन कर रही है। आयोजन समिति "वुमन ऑफ द..." (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) को भी ट्रॉफी, क्रिकेट उपकरण और वॉटर शेकर प्रदान करेगी। "मैच," "बेस्ट बैट्समैन," "बेस्ट बॉलर," "बेस्ट फील्डर," "बेस्ट विकेटकीपर," और "बेस्ट ऑल-राउंडर" जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। ऑर्गनाइजिंग कमिटी की तरफ से सफेद मैच बॉल, मिनरल वॉटर और रिफ्रेशमेंट भी दिए जाएंगे। फाइनल मैच डे/नाइट होगा और इसे चंडीगढ़ ट्राई-सिटी स्पोर्ट्स चैनल और भारत की क्रिकेट साइट, CricHero पर लाइव दिखाया जाएगा। नॉर्थ ज़ोन की आठ गर्ल्स (सीनियर) टीमों के नाम इस प्रकार हैं: 1. महाजन क्रिकेट एकेडमी, चंडीगढ़ 2. औजला क्रिकेट क्लब, पंजाब 3. नरवाल क्रिकेट एकेडमी, करनाल, हरियाणा 4 .सी डब्ल्यू.एन क्रिकेट एकेडमी, पंजाब 5. विमेंस क्रिकेट कम्युनिटी, चंडीगढ़ 6. टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ 7. विमेंस कम्युनिटी क्रिकेट क्लब, ट्राई-सिटी 8. डेरिंग ईगल्स क्रिकेट क्लब, ट्राई-सिटी

Panchkula, Panchkula | Jul 7, 2026

कालका में सालों की प्यास बुझाने आ गया 60 लाख रुपयों का तोहफा!
    कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और सांसद कार्तिकेय शर्मा का बड़ा तोहफा, कालका के कई गांवों में पहुंचेगा भरपूर पेयजल
#kalka #pinjore #panchkula #haryana #news

कालका में सालों की प्यास बुझाने आ गया 60 लाख रुपयों का तोहफा! कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और सांसद कार्तिकेय शर्मा का बड़ा तोहफा, कालका के कई गांवों में पहुंचेगा भरपूर पेयजल #kalka #pinjore #panchkula #haryana #news

Panchkula, Panchkula | Jul 7, 2026