कानपुर: काकादेव के ग्लोबस अस्पताल में पूर्ण ऑटोमेटिक रोबोट से जीरो एरर घुटना प्रत्यारोपण, सर्जन डॉ. आर के सिंह ने दी जानकारी
कानपुर में भी फुली ऑटोमेटिक रोबोट से जीरो एरर घुटना प्रत्यारोपण संभव है। काकादेव स्थित ग्लोबस हॉस्पिटल में रोबोटिक नी रिप्लेसमेन्ट यूनिट का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविवार 2 बजे किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के श्रीगणेश पर ग्लोबस हॉस्पिटल के वरिष्ठ नी रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. आर. के. सिंह की सराहना की।