कानपुर: पीपीएन कॉलेज में पीसीएस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी ने चीखते हुए ओएमआर शीट फाड़ी, FIR दर्ज
कानपुर में पीसीएस प्री एग्जाम के दौरान एक युवक बीच परीक्षा में खड़ा हुआ और जोर-जोर से चीखने लगा। इसके बाद ओएमआर शीट फाड़कर फेंक दी।परिजनो ने बताया कि वह कई सालों से एग्जाम की तैयारी कर रहा है क्वालीफाई नहीं होने के चलते मानसिक रूप से बीमार हो गया है।डीसीपी सेन्ट्रल ने रविवार 7:00 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्टदर्ज करके हिरासत मे लिया गया है।