कानपुर: चकरी में खेत में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
चकेरी में 2 दिन से लापता युवक का शव खेत में दफन मिला। सूचना के बाद भी पुलिस ने जांच नहीं की। परिजनों ने खुद युवक के शव को बरामद कर लिया। इसके बाद गुस्से में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। रविवार 9 बजे पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने जानकारी दी कि,थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने एवं पुलिस द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।