Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image

टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से प्रयास करें-डॉ रणजीत Kullu Times टीबी मुक्त भारत की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणजीत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी विभागों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण फ्लैगशिप कार्यक्रम है तथा टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए जिला आयुर्वेद विभाग सहित अन्य सभी सम्बंधित विभाग संयुक्त रूप से प्रयास करें। उन्होंने जिला आयुर्वेद अधिकारी से भी आग्रह किया कि अपने पास आने वाले मरीजों की लक्षणों के आधार पर रेफरल की संख्या 5 प्रतिशत तक बढ़ाएं ताकि उनके रोग का निदान कर अधिक से अधिक टीबी मरीजों को इलाज का लाभ मिल सके। उन्होंने पंचायती राज विभाग को भी इस कार्यक्रम से अधिकाधिक पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के माध्यम से जोड़ने का आग्रह किया ताकि पंचायतों को टीबी मुक्त करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ सकें। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर भी टीबी फोरम की बैठक नियमित तौर पर आयोजित करने कि बात कही जिसमे ग्राम पंचायतों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी टीबी रोगियों के उपचार के लिए सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि टीबी रोगियों का उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत रोगी को पूरे उपचार के दौरान प्रतिमाह पांच सौ रुपये का पोषण सहायता प्रदान की जाती है। टीबी मरीजों की जेब का खर्च कम करने के लिए उन्हें निःशुल्क सीटी स्कैन, एमआरआई की सुविधा दी जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेश ने टीबी मुक्त भारत तथा एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । --

Kullu, Kullu | Aug 10, 2026

MORE NEWS

कुल्लू-सैंज-न्यूली सड़क बंद, जनता परेशान

लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते कुल्लू-सैंज-न्यूली सड़क मार्ग बंद होने से क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है और रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ जरूरी सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

#Kullu #Sainj #Neuli #KulluSainjNeuliRoad #RoadClosed #HimachalNews #KulluNews #PublicProblem #RainAlert #HeavyRain #RoadBlock #TrafficUpdate #ABNNews #ABNNewsKullu #BreakingNews #HimachalPradesh

कुल्लू-सैंज-न्यूली सड़क बंद, जनता परेशान लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते कुल्लू-सैंज-न्यूली सड़क मार्ग बंद होने से क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है और रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ जरूरी सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। #Kullu #Sainj #Neuli #KulluSainjNeuliRoad #RoadClosed #HimachalNews #KulluNews #PublicProblem #RainAlert #HeavyRain #RoadBlock #TrafficUpdate #ABNNews #ABNNewsKullu #BreakingNews #HimachalPradesh

Kullu, Kullu | Aug 11, 2026

IGMC शिमला में देर रात हंगामा

IGMC शिमला में देर रात हंगामा

Kullu, Kullu | Aug 10, 2026

मनाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भड़की महिलाएं।

मनाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भड़की महिलाएं।

Kullu, Kullu | Aug 10, 2026