पीपलखूंट: सागबारी में भेँ-ठेचला नाले पर निर्माणाधीन पुलिया की गुणवत्ता पर उठे सवाल, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पीपलखूंट ग्राम पंचायत सागबारी में भेँ-ठेचला नाले पर निर्माणाधीन पुलिया की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों की ओर से कमलेश भील ने उपखण्ड अधिकारी पीपलखूंट को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा