बड़गांव: नगर निगम ने UD टैक्स का भुगतान नहीं करने पर सूरजपोल चौराहे पर 26 दुकानों व देहली गेट टाउन हॉल रोड पर 1 होटल को किया सीज
नगर निगम ने UD टैक्स बकाया पर 26 दुकानें व एक होटल सीज। दरअसल उदयपुर नगर निगम ने 1.83 करोड़ व 84,643 रुपये का यूडी टैक्स बकाया रहने पर शुक्रवार को सूरजपोल की 26 दुकानें और देहलीगेट-टाउन हॉल रोड स्थित एक होटल सीज कर दिया। बार-बार नोटिस के बावजूद टैक्स न चुकाने पर यह कार्रवाई आयुक्त राम प्रकाश के निर्देशन में हुई, जिसमें पुलिस बल भी मौजूद रहा।