पीपलखूंट: घंटाली हाट बाजार में जांच के नाम पर राशि वसूलने का आरोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की
ग्राम पंचायत घंटाली के साप्ताहिक हाट बाजार में स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी (फूड इंस्पेक्टर) सुनील पामेचा पर दुकानदारों से जांच और पंजीकरण के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर ग्राम पंचायत घंटाली के सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरूलाल मीणा ने जिला प्रशासन और जिला कलेक्टर से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।