सदर: पॉलिटेक्निक चौराहे पर चेन छिनने का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित को पीटा, वीडियो आया सामने
Sadar, Lucknow | Apr 5, 2026 मामला पॉलिटेक्निक चौराहे का है। यहां चौकी के पास शनिवार व रविवार मध्यरात्रि 3:30 अखाड़े जैसी स्थिति बन गई। चौकी के बगल की टपरी पर कुछ युवक चाय पी रहे थे। इसी दौरान 3 लोगों ने एक युवक की चेन छीन ली। विरोध करने पर उसके साथ लूटपाट कर चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ईंट से चेहरे पर मारा। पीड़ित युवक का दोस्त चौकी पहुंचा लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली।