कालपी: कालपी में मोहर्रम पर हाई अलर्ट, एसडीएम-सीओ ने पीएसी बल के साथ किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Kalpi, Jalaun | Jun 26, 2026 मोहर्रम के ताजियों को लेकर गुरुवार देर रात 11 बजे कालपी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।