Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

सीपीआर का ज्ञान हर नागरिक के लिए जरूरी: सुंदर सिंह ठाकुर Kullu Times नर्सिंग स्कॉलर सोसायटी (हिमाचल प्रदेश) के तत्वावधान क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज द्वारा नर्सिंग एवं मेडिकल विद्यार्थियों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, सीपीआर की नवीनतम तकनीकों और जीवन रक्षक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक चर्चा सत्रों, व्याख्यानों तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक सीपीआर प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सीपीआर का ज्ञान केवल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति के जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित हो सकता है तथा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता और जीवन बचाने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला नर्सिंग एवं मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए शैक्षणिक समृद्धि, कौशल विकास और पेशेवर संवाद का प्रभावी मंच साबित हुई। Sunder Singh Thakur

Kullu, Kullu | Jun 12, 2026

MORE NEWS

भुट्टी चौक में दूध व पनीर की जांच, अधिकांश नमूनों में मिला डिटर्जेंट का अंश

Kullu Times 

खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू ने शनिवार को भुट्टी चौक में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर लगभग 15 दूध तथा एक पनीर के नमूने जांचे। प्रारंभिक जांच में अधिकांश दूध के नमूनों में डिटर्जेंट की उपस्थिति पाई गई, जबकि यूरिया और स्टार्च की मिलावट नहीं मिली।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य फिलहाल जागरूकता एवं निगरानी रहा। विभाग ने तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के बजाय संबंधित विक्रेताओं को सुधार का अवसर प्रदान किया है।

एमएफटीएल प्रभारी एवं फूड एनालिस्ट दिव्या ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर डिटर्जेंट की मौजूदगी संभवतः दूध रखने वाले कंटेनरों और केनों की सफाई के बाद उन्हें पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी से अच्छी तरह न धोने के कारण हो सकती है। ऐसे रासायनिक अवशेष मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

विभाग ने सभी दूध विक्रेताओं से कंटेनरों की सफाई के लिए उपयुक्त डिशवॉशिंग लिक्विड का उपयोग करने तथा इस्तेमाल से पहले उन्हें बहते स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोने की अपील की है।

संबंधित विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि दोबारा रासायनिक अवशेष पाए जाते हैं या खाद्य पदार्थ "असुरक्षित खाद्य" की श्रेणी में आते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 59 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रावधान के तहत परिस्थितियों के अनुसार एक लाख रुपये से लेकर दस लाख रुपये या उससे अधिक का आर्थिक दंड तथा कारावास का भी प्रावधान है।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुल्लू अनिल शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

भुट्टी चौक में दूध व पनीर की जांच, अधिकांश नमूनों में मिला डिटर्जेंट का अंश Kullu Times खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू ने शनिवार को भुट्टी चौक में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर लगभग 15 दूध तथा एक पनीर के नमूने जांचे। प्रारंभिक जांच में अधिकांश दूध के नमूनों में डिटर्जेंट की उपस्थिति पाई गई, जबकि यूरिया और स्टार्च की मिलावट नहीं मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य फिलहाल जागरूकता एवं निगरानी रहा। विभाग ने तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के बजाय संबंधित विक्रेताओं को सुधार का अवसर प्रदान किया है। एमएफटीएल प्रभारी एवं फूड एनालिस्ट दिव्या ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर डिटर्जेंट की मौजूदगी संभवतः दूध रखने वाले कंटेनरों और केनों की सफाई के बाद उन्हें पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी से अच्छी तरह न धोने के कारण हो सकती है। ऐसे रासायनिक अवशेष मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। विभाग ने सभी दूध विक्रेताओं से कंटेनरों की सफाई के लिए उपयुक्त डिशवॉशिंग लिक्विड का उपयोग करने तथा इस्तेमाल से पहले उन्हें बहते स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोने की अपील की है। संबंधित विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि दोबारा रासायनिक अवशेष पाए जाते हैं या खाद्य पदार्थ "असुरक्षित खाद्य" की श्रेणी में आते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 59 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रावधान के तहत परिस्थितियों के अनुसार एक लाख रुपये से लेकर दस लाख रुपये या उससे अधिक का आर्थिक दंड तथा कारावास का भी प्रावधान है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुल्लू अनिल शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Kullu, Kullu | Jun 12, 2026

कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन
छात्र नेतृत्व और जिम्मेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर
 प्रशासक रीतू सुरेश कुमार का छात्रों को सम्बोधन। Kullu Times

कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन छात्र नेतृत्व और जिम्मेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर प्रशासक रीतू सुरेश कुमार का छात्रों को सम्बोधन। Kullu Times

Kullu, Kullu | Jun 12, 2026

राजस्व कार्यों में तेजी और मणिकर्ण सड़क की दशा सुधारने को लेकर अनशन पर बैठा कर्ण
3 दिन से ढालपुर मैदान में कर रहा अनशन
कहा विकास कार्य न होने से परेशान है जनता
Kullu Times 

उन्होंने यह भी मांग उठाई कि फोरलेन परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का फैक्टर-दो के आधार पर मुआवजा दिया जाए। वही, कर्णदेव ने सरकार पर आरोप लगाया कि इस मामले में प्रदेश सरकार ने न्यायालय से स्टे रखा है। जिसे हटाया जाना चाहि ताकि प्रभावित लोगों को उनका हक मिल सके। कर्ण देव बोध ने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

राजस्व कार्यों में तेजी और मणिकर्ण सड़क की दशा सुधारने को लेकर अनशन पर बैठा कर्ण 3 दिन से ढालपुर मैदान में कर रहा अनशन कहा विकास कार्य न होने से परेशान है जनता Kullu Times उन्होंने यह भी मांग उठाई कि फोरलेन परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का फैक्टर-दो के आधार पर मुआवजा दिया जाए। वही, कर्णदेव ने सरकार पर आरोप लगाया कि इस मामले में प्रदेश सरकार ने न्यायालय से स्टे रखा है। जिसे हटाया जाना चाहि ताकि प्रभावित लोगों को उनका हक मिल सके। कर्ण देव बोध ने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

Kullu, Kullu | Jun 12, 2026

जछनी में होटल में पूरी रात बज रहा डीजे
डीजे के शोर से परेशान ग्रामीण पहुंचे प्रशासन के द्वार
कहा पार्टी में हो रहा सिंथेटिक ड्रग्स का प्रयोग
डीजे पार्टी पर रोक लगाए प्रशासन। 

Kullu Times 

रूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि कई बार यहां चल रही पार्टी में सिंथेटिक ड्रग्स के सेवन के मामले भी सामने भी आए हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह की पार्टियों पर तुरंत रोक लगाए और बिना अनुमति के बज रहे डीजे साउंड पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की पार्टियों के आयोजन से घाटी में शांति भी भंग हो रही है और युवा पीढ़ी ड्रग्स की ओर अग्रसर हो रही है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तुरंत इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

जछनी में होटल में पूरी रात बज रहा डीजे डीजे के शोर से परेशान ग्रामीण पहुंचे प्रशासन के द्वार कहा पार्टी में हो रहा सिंथेटिक ड्रग्स का प्रयोग डीजे पार्टी पर रोक लगाए प्रशासन। Kullu Times रूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि कई बार यहां चल रही पार्टी में सिंथेटिक ड्रग्स के सेवन के मामले भी सामने भी आए हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह की पार्टियों पर तुरंत रोक लगाए और बिना अनुमति के बज रहे डीजे साउंड पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की पार्टियों के आयोजन से घाटी में शांति भी भंग हो रही है और युवा पीढ़ी ड्रग्स की ओर अग्रसर हो रही है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तुरंत इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

Kullu, Kullu | Jun 12, 2026