बरहट: जन सुराज कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से इस्तीफा देने की की गई मांग
Barhat, Jamui | Jul 10, 2025 सतगामा स्थित जन सुराज कार्यलय में गुरुवार को 5 बजे प्रेस वार्ता आयोजित कर जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज पर पिछले 25 वर्षों से कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के संस्थापक सरदार मोलेश्वर सिंह है। उनके पुत्र करतार सिंह आजीवन ट्रस्टी और गुरुदयाल सिंह ट्रस्टी बनाए गए थे।