बरहट: भलूका और कुकुरझप डैम के बीच आसमान में तीन सफेद लाइट देखकर लोग हुए भयभीत
Barhat, Jamui | Jul 8, 2025 बरहट प्रखंड अंतर्गत भलूका और कुकुरझप डैम के बीच आसमान में बीते रात तीन सफेद लाइट दिखाई दी। जो रात 10 बजे से 2 बजे तक आसमान में मंडराती रही। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को 9 बजे बताया कि ये तेज लाइट कभी भलूका गांव की तरफ जाती थी तो कभी कुकुरझप डैम के आसपास के गांवों के ऊपर दिखाई देती थी। जिससे लोग घबरा गए और ग्रामीणों ने बरहट थाना को इसकी जानकारी दी।