बरहट: बिचला कटौना सामुदायिक भवन में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ने स्थानीय लोगों से किया संवाद
Barhat, Jamui | Jul 7, 2025 बरहट प्रखंड के बिचला कटौना स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को 4 बजे चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से सदर विधायक श्रेयसी सिंह ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जन -जन की समस्याओं का समाधान ही मेरा संकल्प है। विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति परेशानियों से मुक्त हो, इस दिशा में तत्परता से जुटी रहूंगी।