लखनपुर: ग्राम लटोरी स्कूल पारा में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी स्कूल पारा में रविवार को 30 वर्षीय युवक ने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। इधर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।मृतक का नाम लालू प्रसाद राजवाड़े पिता जवाहर राजवाड़े बताया जा रहा है।