उतरौला: डीएम और सीएमओ के निर्देश पर रजा नर्सिंगहोम मैटरनिटी सेंटर उतरौला का नवीनीकरण न करवाने के चलते जांच टीम ने किया सीज
आज दिन मंगलवार समय लगभग 03 बजे डीएम ,सीएमओ के आदेश के क्रम में डॉक्टर संजय चिकित्सा अधिकारी सीएचसी उतरौला, निजी प्रतिष्ठान पटल सहायक, के द्वारा रजा नर्सिंग होम मैटरनिटी सेंटर उतरौला के द्वारा नर्सिंग होम का नवीनीकरण ना करवाने के कारण सीज किया गया है, वहीं संजय चिकित्साधिकारी ने कहा की जो भी हॉस्पिटल नियमों की अवहेलना करेंगे उनपर कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।