उतरौला: बैरिया सुर्जनपुर में आपसी कहा-सुनी के दौरान दबंगों ने महिला को पीटा, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
आज दिन सोमवार समय लगभग 03 बजे से रेहरा बाजार थाने के बैरिया सुर्जनपुर ग्राम में महिला से दबंगों के द्वारा,मारपीट करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें दबंगों द्वारा महिला से मारपीट किया जा रहा है,विडियो लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है,थाना प्रभारी रेहरा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है विधिक कार्यवाही किया जाएगा।