उतरौला: रेहरा बाजार में पैमाइश के दौरान दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मंगलवार समय लगभग 01 बजे से दबंगों द्वारा युवक के पिटाई का एक विडियो वायरल हो रहा है, वहीं वायरल हो रहा विडियो लगभग दो सप्ताह पुराना बताया जा रहा है,जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई किया जा रहा है, वहीं थाना प्रभारी रेहरा ने बताया की मंदिर के पैमाइश के दौरान का विडियो है जिसमें भरत गुप्ता के तहरीर पर 09नामजद व 06 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।