उतरौला: उतरौला विधायक ने अपने आवास श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पर जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनीं
आज दिन मंगलवार समय लगभग 3:00 बजे भारतीय जनता पार्टी से उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा, अपने आवास श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहापर जनता दरबार लगाया गया, जनता दरबार में दूर-दराज से पहुंचे आम जनता की समस्याओं को विधायक द्वारा, सुनकर उसके निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं, इस मौके पर लगभग दो दर्जन फरियादी मौजूद रहे।