उतरौला: एसडीएम व सीओ ने रमवापुरकला व मधपुर में पुलिस की पाठशाला लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
आज दिन सोमवार को शाम लगभग 04बजे रमवापुरकला व मधपुर में क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार के द्वारा पुलिस पाठशाला लगाकर साइबर अपराध, यातायात नियम,सेल्फ डिफेंस आदि को लेकर महिलाओं, बालिकाओं को विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया है, वहीं इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं व महिलाएं मौजूद रहीं।