खरगोन। शहर के खसरा नंबर 484 एवं 485 पर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का हेला मुस्लिम समाज और जिला मुस्लिम कमेटी ने विरोध किया है। समाज का दावा है कि यह भूमि करीब 200 वर्ष पुराने कब्रिस्तान की है, जहां पूर्वजों को दफनाया जाता रहा है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में निर्माण कार्य तत्काल रोकने और मामले की जांच कराने की मांग की गई।