नीमच नगर: नीमच सिटी के रावण रुडी में शरद पूर्णिमा पर दूधिया रोशनी में जले बुराई के 5 पुतले, हुआ भव्य रावण दहन
पुराने शहर नीमच सिटी में हर साल की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रावणरुंडी मैदान में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दशहरा उत्सव समिति शिवनगर (रावणरुंडी) के आयोजन में, दूधिया रोशनी के बीच बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।,