नीमच नगर: शरद पूर्णिमा पर नीमच सिटी में निकला मशाल जुलूस, उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन रहा मुस्तैद
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर, नीमच शहर के उपनगर नीमच सिटी में सोमवार रात को पारंपरिक मशाल जुलूस पूरी शान और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। रावण रुंडी में रावण दहन के पश्चात आयोजित इस भव्य जुलूस में भारी संख्या में युवाओं ने भागीदारी कर अपनी सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत किया। मशाल जुलूस सोमवार रात प्रताप चौक स्थित नृसिंग मंदिर से आरंभ हुआ।