नीमच नगर: नीमच: धानुका फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत
नीमच में जेतपुरा चौराहा स्थित धानुका फैक्ट्री के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक तनिष निवासी हरकियाखाल, धानुका फैक्ट्री में काम कर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।