नीमच नगर: नीमच नगर पालिका का विशेष सम्मेलन हंगामेदार रहा, 24 प्रस्ताव पास, कांग्रेस नेता ने मिठाई खिलाकर किया अनोखा विरोध
नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन, जो सोमवार को बंगला नं. 60 स्थित पुरानी नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित हुआ, एक बार फिर हंगामे और विवादों की भेंट चढ़ गया, हालांकि इसमें 24 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की कार्यवाही में उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति अचानक मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचे।