बिहारीगंज: इंटक नेता का सरकार पर हमला: ‘आधुनिक बिहार’ के दावों पर उठाए सवाल
इंटक के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 से 2026 तक सत्ता में रहने के बावजूद राज्य में न इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, न एक्सप्रेसवे और न ही उद्योगों का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बिहार अब भी पीछे है और पलायन जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आधुनिक बिहार कहां है।