बेगूसराय: वार्ड-15 में 23,05,091 रुपये से बनने वाले सड़क का मेयर पिंकी देवी ने किया शिलान्यास, पूर्व मेयर रहे मौजूद
शहर के वार्ड-15 में 23,05,091 रुपये से बनने वाले सड़क का मेयर पिंकी देवी ने शिलान्यास किया है. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने बताया कि वार्ड 15 में रिफाइनरी मुख्य सड़क से छतीश कुमार घर तक पीसीसी ढलाई का काम 23,05,091 रुपए में किया जाएगा. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया है.