बेगूसराय: गणतंत्र दिवस पर गांधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री डॉ शमीम अहमद करेंगे झंडोत्तोलन, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ते इंतजाम
गणतंत्र दिवस पर गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को प्रभारी मंत्री डॉ शमीम अहमद झंडोत्तोलन करेंगे. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर गांधी स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जाएंगे. गांधी स्टेडियम में आगंतुकों के बैठने के लिए पंडाल बनाया गया है. वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से चारों तरफ बेरिकेडिंग की गयी है.