बेगूसराय: GD कॉलेज परिसर में भाजयुमो द्वारा नव-मतदाता सम्मेलन आयोजित, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
जीडी कॉलेज परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा नव-मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी ने किया. इस दौरान संबोधित करते हुए सुमित सन्नी ने कहा कि युवा मतदाता के बल पर देश और राज्य की निर्भर करती है.