बेगूसराय: कारगिल भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, DM ने दिलाई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कारगिल विजय सभा भवन में डीएम रोशन कुशवाहा ने पदाधिकारी एवं कर्मियों को शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयोग भारत सरकार के संदेश को सुनाया गया. इस मौके पर डीएम ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मर्यादा बनाए रखने तथा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करने का शपथ दिलाया.