बेगूसराय: कालीस्थान के पास से मोटरसाइकिल की हुई चोरी, वारदात सीसीटीवी में हुआ कैद
कालीस्थान के पास से एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि 24 जनवरी की शाम में मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी. जब सामने दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो उसमें साफ दिख रहा है कि एक चोर मोटरसाइकिल लेकर भाग रहा है. हालांकि इस संबंध में पीड़ित ने थाना में आवेदन देने की बात कही है.