कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर परिवहन और पुलिस विभाग ने आज 21 मई दोपहर करीब 3:00 बजे सागर रोड पर संयुक्त बस चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 43 यात्री बसों की जांच कर फिटनेस, परमिट, बीमा, टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस व सुरक्षा उपकरणों की पड़ताल की गई। नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 19 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।