मानवता को सलाम, सच्चा राजवीर राहुल सिंह बुंदेला
🫵 *एक्सीडेंट में घायल बच्चों और उनके मां बाप को राहुल बुंदेला ने पहुंचाया जिला अस्पताल,*
नौगांव से मोटरसाइकिल द्वारा छतरपुर आ रहे पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों का एक्सीडेंट भैंस से टकराने की वजह से फोरलेन पर कैड़ी ब्रिज के पास हो गया था, बच्चों को काफी चोट लगी थी, मां की चीख पुकार सुन वहीं से गुजर रहे कैडी गांव के रहने वाले राहुल सिंह बुंदेला ने जब उनकी स्थिति देखी, तो एम्बुलेंस के लिए बिना समय गंवाए सभी को तत्काल अपनी गाड़ी में लेकर सीधे जिला अस्पताल आए, बच्चों के काफी ज्यादा चोट थी और पिता को भी चोट लगी थी उधर मां बच्चों की हालत देखकर बिलख रही थी सभी को अपनी स्विफ्ट कार में बिठाकर राहुल और उनके साथी ने जिला अस्पताल पहुंच कर मानवता की मिसाल पेश की है।
बच्चों के हाथ में फ्रैक्चर है और मां को भी आंशिक छोटे हैं सभी का इलाज हो गया है।