सहारनपुर: सहारनपुर में दशहरा महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, चारों दिशाओं में घूमी रावण की गर्दन, दौड़ता रहा मेघनाथ का पुतला
सहारनपुर रेलवे ग्राउंड में रेलवे यूथ सोशल क्लब की ओर से मंगलवार रात्रि 9:00 बजे आयोजित, दशहरा महोत्सव में इस बार रावण और मेघनाथ के पुतलों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। रावण के पुतले की गर्दन चारों दिशाओं में घूम रही थी। दहन से पहले उसके मुंह, कान, नाभि और हाथों से आग निकलने का विशेष प्रदर्शन किया गया। वहीं मेघनाथ का पुतला पूरे मैदान में दौड़ता नजर आया।