छतरपुर: ग्राम बूढ़ा में खेत में गाय जाने के विवाद में किसान से मारपीट, अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा में आज 30 मई दोपहर करीब 2:00 बजे पालतू गाय के खेत में चले जाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल काशी कुशवाहा (50 वर्ष), पिता नत्थू कुशवाहा, निवासी ग्राम बूढ़ा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ उसका उपचार जारी है।