भोगनीपुर: पुखरायां के दो केंद्रों पर सुचिता व शांतिपूर्ण माहौल में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई
पुखरायां कस्बे के आरएसजीयू इंटर कालेज व विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रविवार को यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। केंद्र के गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। रविवार दोपहर करीब एक बजे परीक्षा देकर केंद्र से निकल रहे अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र सरल बताया है।