मखदुमपुर: टेहटा मठ में बंद घर से ₹6 लाख की चोरी, शादी में गए थे गृहस्वामी
टेहटा मठ इलाके में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 6 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और कीमती सामान उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जुट गई है।