चंदौसी: कस्बा नरौली में रामलीला मंचन से पूर्व निकली श्री राम बारात, पुलिस बल रहा मौजूद
कस्बा नरौली में श्री रामलीला शुभारंभ से पूर्व श्री राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। बैंड-बाजे और धार्मिक उत्साह के साथ निकली बारात में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आपको बता दें कि बुधवार रात करीब सात बजे श्री राम बारात कस्बा नरौली स्थित राजा की कोठी से शुरू हुई। बारात कस्बे के विभिन्न चौराहों और मंदिरों से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रही