शाहपुरा: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली का किया परिक्षण
शाहपुरा। शहर के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए आज शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों में हलचल मचा दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति, साफ-सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया।