महरौनी: महरौनी पहुंचे संत अविमुक्तेश्वरानंद ने कालपी हादसे में मृत 9 लोगों के परिवारों से मिलकर बंधाया
जन सामान्य मंच के तत्वावधान में आयोजित ‘गविष्टि यात्रा’ के अंतर्गत पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का महरौनी नगर आगमन हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।बगिया वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कालपी हादसे में दिवंगत लोगों के परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख सांझा किया।