मंडला: बिछिया मवई सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, दी बैंकिंग की जानकारी
Mandla, Mandla | Jun 11, 2026 जिले के विभिन्न विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुवार चार बजे तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से समर्पित संस्था सीएफएल द्वारा घुघरी, नैनपुर, बिछिया, नारायणगंज एवं मवई विकासखंड की ग्राम पंचायतों तथा स्थानीय हाट-बाजारों में कैनोपी लगाकर यह विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।