काराकाट: काराकाट में बीडीओ के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Karakat, Rohtas | Apr 19, 2026 काराकाट प्रखंड कार्यालय में एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक युवक ने काराकाट के बीडीओ पर हमला कर दिया। घटना सामाजिक सुरक्षा कोषांग में उस समय हुई, जब वहां जनगणना से संबंधित ऑनलाइन कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि सुगीबाल गांव निवासी विकास कुमार वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े अपने आवेदन को लेकर कार्यालय पहुंचा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज युवक गिरफ्तार