कानपुर: कच्ची बस्ती गोविंद नगर के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कच्ची बस्ती गोविंद नगर निवासी आशीष नाम के व्यक्ति ने रविवार सोमवार मध्यरात्रि फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन ने जानकारी दी कि, रात में खाना खाकर सभी लोग सोने के लिए चले गए थे। सोमवार सुबह आशीष को छत पर फांसी में लटका देखा होश उड़ गए। उसने यह कदम क्यों उठाया उन्हें नहीं पता। थानाप्रभारी में सोमवार 11 बजे जानकारी दी कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।