अनूपपुर: ब्लैक स्पॉट्स पर सख्त कार्रवाई: कलेक्टर-एसपी ने सड़क सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए
कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के अधिक दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर तत्काल सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए। बदरा तिराहा एवं पसला रोड को प्रमुख ब्लैक स्पॉट बताते हुए यहां रेड रंबल स्ट्रिप, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।