पाटन: कांतोरा के शासकीय स्कूल में परिसर में लगा ट्रांसफार्मर दे रहा है हादसे को न्यौता, कार्रवाई की की गई मांग
Patan, Jabalpur | Jul 11, 2026 कांतोरा शासकीय स्कूल के प्राचार्य छात्रों ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि विद्यालय में विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है जो कि कभी भी हादसे को न्यौता दे सकता है और इसके कारण यहां पर करंट भी फैल सकता है। छात्र-छात्राओं और विद्यालय की प्राचार्य का कहना है कि मामले को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।