बिसौली: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम बिसौली को सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | Apr 30, 2026 बदायूं में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को 2:00 बजे करीब एसडीएम बिसौली को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि किसानों को खाद खरीदने में लगाई गई खतौनी की बाध्यता को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।