बरेली: बहेड़ी थाना पुलिस ने हत्या और लूट के मामले में वांछित 25,000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
बहेड़ी थाना पुलिस ने₹25000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। लूट और हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब रुकने के लिए कहा तो बदमाश ने फायरिंग कर दी ।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।