बरेली: इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है।